फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kalash installation performed in homes; chants of 'Jai Mata' echoed in temples.

Fatehpur News: घरों में हुई कलश स्थापना, मंदिरों में गूंजा जय माता

Mon, 12 Oct 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Kalash installation performed in homes; chants of 'Jai Mata' echoed in temples.
फोटो-35- पटेल नगर में सजा मां का पंडाल। संवाद
फतेहपुर। नवरात्र के पहले दिन रविवार को घरों में कलश स्थापना हुई। वहीं देवी मंदिरों में सुबह से ही जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के कालिकन मंदिर, चौक स्थित दुर्गा मंदिर, शीतला मंदिर और तांबेश्वर मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्तों ने मां के दर्शन कर पूजा की। शाह कस्बे में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने फल, फूल और प्रसाद अर्पित कर अपनी मन्नतें मां के सामने रखीं। घरों में मिट्टी या धातु के कलश में गंगाजल, सिक्का और आम के पत्ते रखकर ऊपर नारियल स्थापित किया गया। पूजा पंडालों में बज रहे देवी गीतों से भी माहौल में भक्ति का रंग घुला रहा। मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


रथ खींचकर विधायकों और ब्लॉक प्रमुख ने शोभायात्रा का किया शुभारंभ
अमौली। कस्बे के गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित 21वें दुर्गा पूजा महोत्सव में जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह और ब्लॉक प्रमुख सुशीला सिंह ने मातारानी का रथ खींचकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने वैदिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। रास्ते में जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर मातारानी की आरती की। यात्रा के पंडाल में पहुंचने पर संयोग सचान ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



चतुर्भुजी मंदिर और हरदो में हुआ पूजन
खागा। कस्बे के ब्राह्मण टोला स्थित चतुर्भुजी मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के बाद पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं हरदों गांव में भी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आरती कर पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया।



लोक परंपरा निभाकर मां दुर्गा का किया आह्वान
बहुआ। नवरात्र के दौरान सदियों पुरानी सांस्कृतिक और लोक परंपराओं का निर्वहन किया गया। गांवों और कस्बों में सुबह-सुबह ढोल बजाकर मां दुर्गा के आगमन का संदेश दिया गया। इस परंपरा से लोगों में उत्साह और आपसी भाईचारे की भावना देखने को मिली। ढोल की थाप के साथ पूरे वातावरण में भक्ति और पर्व की उमंग छाई रही।



बच्चों ने स्थापित की मां दुर्गा की प्रतिमा
लोधीगंज। शारदीय नवरात्र के अवसर पर नगर पालिका क्षेत्र के जयराम का पुरवा और बेरुईहार गांव में बच्चों ने मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की। बच्चों ने मिलकर छोटे-छोटे पंडाल बनाए और उन्हें आकर्षक ढंग से सजाया। पंडालों में शेर पर सवार मां दुर्गा की छोटी प्रतिमाएं स्थापित की गईं। साथ ही कलश सजाकर उसमें दीप जलाया गया। बच्चों के उत्साह और सामूहिक प्रयास से नवरात्र का माहौल भक्तिमय हो गया।

फोटो-35- पटेल नगर में सजा मां का पंडाल। संवाद

फोटो-35- पटेल नगर में सजा मां का पंडाल। संवाद

फोटो-35- पटेल नगर में सजा मां का पंडाल। संवाद

फोटो-35- पटेल नगर में सजा मां का पंडाल। संवाद

फोटो-35- पटेल नगर में सजा मां का पंडाल। संवाद

फोटो-35- पटेल नगर में सजा मां का पंडाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed