{"_id":"60d4cd998ebc3ef20a6c6c59","slug":"while-saving-life-of-dog-man-dead-fatehpur-news-knp6362450191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते को कुएं से निकालते समय व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते को कुएं से निकालते समय व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
हुसैनगंज। अपने पालतू कुत्ते को बचाने के लिए मालिक ने अपनी जान दांव पर लगा दी। बड़े प्रयासों के बाद मालिक ने कुत्ते की तो बचा लिया लेकिन कुएं में गिरने से उसकी जान चली गई।
हुसैनगंज थानाक्षेत्र के लालीपुर गांव निवासी अवधेश (45) का पालतू कुत्ता, गांव निवासी कैलाश के घर के सामने बने सूखे कुएं में सुबह करीब आठ बजे गिर गया। यह बात अवधेश को पता चली तो वह तुरंत वहां पहुंचे और रस्सी के सहारे कुएं में उतर गए। जब वह कुत्ते को लेकर ऊपर चढ़े और गांव निवासी शिवमोहन को जैसे ही कुत्ता थमाया तो उनका पैर फिसल गया। वह कुएं में गिरकर घायल हो
गया। इससे परिजनों व ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस को सूचना दी गई तो वह भी मौके पर पहुंची। जहरीली गैस की आशंका के चलते कोई भी नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ। ऐसे में करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद अवधेश को बाहर निकाला जा सका। परिजन सदर अस्पताल ले जा रहे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। यह देख परिजन बिलख पड़े। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।