फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   When father-in-law refused to give him bullet, he gave triple talaq.

Fatehpur News: ससुर से बुलेट देने से मना किया तो दे दिया तीन तलाक

Mon, 15 Jul 2024 04:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
When father-in-law refused to give him bullet, he gave triple talaq.
फतेहपुर। दहेज में बुलेट व तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पत्नी को घर से निकालने के बाद तीन तलाक दे दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाने के देवलान निवासी नसरीन का निकाह 15 दिसंबर 2022 को बांदा जिला बिसंडा थाने के कोरेही निवासी सरवर खान के साथ हुआ था। बताया कि निकाह के एक माह बाद पति, ससुर उस्मान खान,सास महरून निशा, देवरानी साबरीन, देवर सलमान खान दहेज में बुलेट बाइक व तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। उसकी शादी में परिजन खेत गिरवी रख चुके थे।
विज्ञापन


पिता ने दहेज देने में असमर्थता जाहिर की। मांग पूरी न होने पर ससुराली गाली गलौज,मारपीट कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पति के एक महिला से अवैध रिश्ते हैं। रिश्ते के विरोध पर पति व ससुराली उससे मारपीट करने लगे। उसे पांच अगस्त को ससुरालियों ने पीटकर घर से भगा दिया। आठ सितंबर पति, देवर घर आए। पिता से उसे घर में न रखने की बात ही। इस बात का पिता व मां ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पति ने उसे तीन बार तलाक बोला और चला गया। महिला ने थाने में शिकायत की। सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत की। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed