{"_id":"5e0266878ebc3e8800729b51","slug":"weather-fatehpur-news-knp5342341160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बों में नहीं जले अलाव, ठंड से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बों में नहीं जले अलाव, ठंड से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथगाम। ब्लाक क्षेत्र के छिवलहा कस्बा में अभी तक अलाव नहीं जले। कड़ाके की ठंड से व्यापारी व राहगीरों की दिक्कत बढ़ गई है। दुकानदार कागज, गत्ता को जलाकर आग तापते हैं।
हथगाम, खागा और फतेहपुर जाने वाले गंगा तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को कस्बा से आवागमन करना पड़ता है, लेकिन अलाव न जलाए जाने से ठिठुरते रहते हैं। गरीबों को प्रशासन की ओर से अभी तक कंबल वितरण भी नहीं शुरू हुआ है। कस्बा के व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, संस्थापक राकेश द्विवेदी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश गुप्ता ने तहसील के अधिकारियों से अलाव जलाने और कंबल वितरण कराने का मुद्दा उठाया है।
संवाद