फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   water lavel is near dangerous point

चेतावनी निशान पर कर खतरे के पास पहुंचा गंगा का जलस्तर

Wed, 28 Jul 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
water lavel is near dangerous point
फतेहपुर। पहाड़ों में हुई जोरदार बारिश से गंगा का जलस्तर उफान पर है। गंगा चेतावनी निशान को पार कर बुधवार को खतरे के निशान की ओर बढ़ गईं। बाढ़ नियंत्रण रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा खतरे के निशान से सिर्फ 86 सेमी दूर हैं। बढ़ते जलस्तर के कारण तटवर्ती गांवों के लोगों सहमे हुए हैं। बाढ़ को लेकर अधिकारी अलर्ट हो गए हैं।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार, गंगा चेतावनी बिंदु 99.860 मीटर को मंगलवार को ही पार कर 99.880 मीटर पर पहुंच गई थीं। बुधवार को जलस्तर 100.00 मीटर पर पहुंच गया। खतरे का निशान 100.860 मीटर पर है। ऐसे में गंगा खतरे के निशान से अब सिर्फ 86 सेमी दूर हैं।
विज्ञापन

गंगा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। बाढ़ चौकियों में तैनात कर्मचारियों को 24 घंटे निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चिह्नित किए गए नाविकों को भी संपर्क में रखने को कहा गया है। वहीं, यमुना नदी के जलस्तर में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को यहा 87.07 मीटर पर रहा। खतरे का निशान 100 मीटर पर है। यानी यमुना अभी करीब 13 मीटर नीचे हैं। एडीएम लालता प्रसाद शाक्य बताया कि गंगा से बिंदकी तहसील का कुछ क्षेत्र प्रभावित होता है। हालांकि पांडु नदी का जलस्तर कम होने के कारण अभी ज्यादा खतरा नहीं है, लेकिन कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
तहसीलवार बाढ़ चौकियों की संख्या
तहसील-- संख्या
सदर-- 07
बिंदकी-- 22
खागा-- 15
सदर तहसील: अढ़ावल, पलटूपुर, ललौली, उरौली, दसौली, चौभइया डेरा, गंधुवा डेरा, मैनाही का डेरा, बसंत का डेरा, कोर्रा कनक, घनश्याम का डेरा गांव।
खागा तहसील: पिपरहा डेरा, महावतपुर असहट, किशनपुर का वार्ड नंबर चार नरवापर, वार्ड नम्बर छह अहिराना-बहिराना, वार्ड नम्बर तीन छीछापर, एकडला, गढ़ा, नरौली, मड़ैयन, संगोलीपुर गांव।
बिंदकी तहसील: बेरीनारी, रामघाट, जाड़े का पुरवा, औसेरीखेड़ा, बेनीखेड़ा, बिंदकी फार्म, दरियापुर बांगर, दरियापुर कटरी, मदारपुर, नयाखेड़ा, बड़ा खेड़ा, मल्लू खेड़ा, सधनहा, कालीकुंडी, बंबोरीखेड़ा, पचघरा गांव।
इनसेट...
फोटो-15- यमुना के जलस्तर का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम खागा आशीष कुमार। संवाद
यमुना का जलस्तर बढ़ा, लेकिन दिक्कत नहीं
क्रासर
तहसीलदार के साथ किशनपुर घाट पहुंचे एसडीएम खागा
नाव के जरिए जलस्तर का मुआयना किया
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि होने और तटवर्ती गांवों में होने वाली समस्याओं के मद्देनजर एसडीएम खागा व तहसीलदार बुधवार को किशनपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नाव के जरिए जलस्तर का निरीक्षण किया और प्रभावित होने वाले गांवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन फिलहाल चिंता होने वाली जैसी स्थिति नहीं है। बाढ़ चौकी को सतर्क कर दिया गया है।

खागा एसडीएम आशीष कुमार, तहसीलदार शशिभूषण मिश्र टीम के साथ दोपहर बाद किशनपुर पहुंचे। उन्होंने नाव के जरिए यमुना के बढ़ रहे जलस्तर का मुआयना किया। इसके साथ ही टीम से बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि पानी तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अभी गांवों से पानी काफी दूर है। इसलिए चिंता करने जैसी स्थिति नहीं है। किशनपुर में बाढ़ चौकी बनी हुई है और यहां के कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है। जलस्तर की रिपोर्ट मिल रही है। इसके साथ ही घाट पर संचालित नावों को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। संचालकों से कहा गया है कि किसी भी दशा में वह ओवरलोडिंग न करें। क्षमता से अधिक यात्री ले जाना, जानलेवा हो सकता है। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed