फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   water

जलापूर्ति के लिए पालिका ने तीन मोटरपंप रिजर्व में रखे

Fri, 20 Mar 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
water
फतेहपुर। गर्मी में जलापूर्ति के लिए लगे नलकूपों की खराबी अधिकतम 10 घंटे में ठीक करने की तैयारी है। इसके लिए नगर पालिका ने तीन अतिरिक्त मोटरपंपों की व्यवस्था की है। इसके बाद खराब नलकूप ठीक कर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर में जलापूर्ति के लिए 47 नलकूप लगे हैं। गर्मी में जलस्तर घटने के साथ मोटरपंप फुंकने का सिलसिला चालू हो जाता है। ऐसे में कई-कई दिन तक नलकूप ठीक करने में समय लगता है। इससे प्रभावित मोहल्ले में पेयजल संकट पैदा हो जाता है। इस बार नगर पालिका ने तीन अतिरिक्त मोटर पंप ठीक कराकर स्टाक में रखा है।
विज्ञापन

आपरेटर के नलकूप खराबी की शिकायत दर्ज कराते ही मरम्मत टीम अपना काम शुरू कर देगी। फुंका मोटर पंप खोलकर दूसरा मोटर पंप लगाकर जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी। इस काम में अधिकतम 10 घंटे का समय लगेगा। अवर अभियंता जलकल रमेश चंद्रा का कहना है कि गर्मी में शहर में पानी की समस्या पैदा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका के स्टोर में तीन मोटर पंप अतिरिक्त सुरक्षित किए गए हैं। अभी तक नलकूप से खोलकर फुंका मोटरपंप वर्कशाप भेजा जाता था और मरम्मत के बाद नलकूप चालू हो पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed