{"_id":"57eeafea4f1c1bf045574797","slug":"warranty-arrested-lakh-penalty","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख जुर्माने का वारंटी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख जुर्माने का वारंटी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कठेरवा गांव निवासी सेल्समैन छोटेलाल तिवारी का पत्नी नीरजा देवी से करीब दस साल से विवाद चल रहा है। नीरजा ने घरेलू हिंसा समेत कई आरोपों पर पति के खिलाफ वाद दायर किया था। कचहरी चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव ने बताया कि करीब पांच साल पहले कोर्ट ने आरोपी को जुर्माना जमा करने के आदेश दिए थे।
तभी से आरोपी फरार हो गया था। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में विचाराधीन हुआ। कोर्ट में आरोपी के हाजिर न होने पर जुर्माने की रकम बढ़ती चली गई और तीन लाख रुपये हो गई। कोर्ट ने वारंट का आदेश जारी किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी के भतीजे की आरओ की दुकान सिविल लाइन में है।
वहीं उसके आने जाने की खबर मिली थी। सटीक सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। आरोपी की जमानत रकम जमा करने के बाद ही होगी।