फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   VK Super King and Super City team won the match

Fatehpur News: वीके सुपर किंग और सुपर सिटी टीम ने जीते मैच

Tue, 08 Apr 2025 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
VK Super King and Super City team won the match
बकेवर। तालेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन सोमवार को खेल मैदान में दो मैच खेले गए। इसमें पहला मैच वीके सुपर टीम व दूसरा मुकाबला सुपर सिटी टीम ने जीता।
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच वीके सुपर किंग व विराज क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। विराज टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया। वीके टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 129 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराज टीम 15वें ओवर की पहली गेंद खेलकर महज 101 रन में ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

वीके सुपर टीम ने 28 रनों से मैच जीत लिया। वहीं, टीम के ओपनर बल्लेबाज संजय ने दो छक्कों व एक चौके की मदद से आठ गेंद में ही 19 रन बनाकर विपक्षी टीम के दो महत्वपूर्ण झटके। उनको मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरा मुकाबला जय बालाजी क्लब व सुपर सिटी क्लब टीम के बीच हुआ। बालाजी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 15 ओवर की दो गेेंद शेष रहते ही 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर सिटी दसवें ओवर की दूसरी गेंद में 120 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया।

सुपर सिटी के ऑलराउंडर खिलाड़ी हिमांशु ने 34 रन बनाकर विपक्षी टीम के दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। इस मौके पर आयोजक मनोज शुक्ला, शकील, बाबूलाल, विवेक त्रिपाठी, सुशील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed