{"_id":"611417ec8ebc3e687237708f","slug":"visited-flood-hit-ares-fatehpur-news-knp6456751163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलटूपुर से बाढ़ का असर हुआ कम, घर पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलटूपुर से बाढ़ का असर हुआ कम, घर पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन
किशनपुर। खागा विधायक कृष्णा पासवान और डीएम अपूर्वा दुबे यमुना की बाढ़ से घिरे असहट गांव तक नहीं पहुंच सकीं। वहां की भौगोलिक स्थिति की जानकारी एसडीएम आशीष कुमार से ली। इसके बाद नाव से नरौली गांव की स्थिति देखी और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश अफसरों को दिए।
किशनपुर पहुंचने पर विधायक और डीएम ने कस्बे के वार्ड चार, पांच व छह का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने असहट जाने का रास्ता देखा लेकिन फिर वहां तक पहुंचने का विचार बदल दिया। मौजूदा समय असहट तक जलस्तर काफी ऊपर है। विधायक और डीएम ने नागा बाबा स्टेडियम में बाढ़ की स्थित देखी और फिर नागा बाबा मंदिर के पास रहने वाली रेखा सिंह के मकान का निरीक्षण किया। फिर नाव के
जरिए नरौली गांव पहुंचीं और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की। लोगों ने बताया कि रास्ते का पुल बाढ़ की चपेट में आकर डूब चुका है। ऐसे में आवागमन की समस्या है। इसी तरह से गांव के लोगों ने बताया कि गांव के ऊपर से हाईटेंशन तार निकले हैं, जिसे हटाने की मांग काफी समय से की जा रही है। डीएम ने दोनों मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम आशीष कुमार, विजयीपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी और जिला पंचायत सदस्य हिमांशू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खागा विधायक कृष्णा पासवान, विजयीपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी और जिला पंचायत सदस्य हिमांशु त्रिपाठी प्राइमरी स्कूल किशनपुर पहुंचे और यहां रहने वाले लोगों को लंच पैकेट वितरित किए। इसी तरह से असहट गांव में भी लंच पैकेट नाव के जरिए भेजे गए।
..........
फतेहपुर। बारिश और बाढ़ से पूरी तरह से आवास विहीन हुए छह परिवारों को डीएम अपूर्वा दुबे ने मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया है। लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए। डीएम ने अमौली ब्लाक के परसेढ़ा में आई बाढ़ में अपना आशियाना गंवा चुके रामसागर, रामप्रकाश, मैका और अनीस को सीएम
आवास लाभ दिया। इसी क्रम में विजयीपुर ब्लाक के पेरी के महेश तिवारी और देवरी बहेणी की विद्यावती को सीएम आवास का प्रमाणपत्र दिया। प्रमाणपत्र विजयीपुर ब्लाक कार्यालय में दिए गए। इस दौरान खागा विधायक कृष्णा पासवान, एसडीएम आशीष कुमार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी और जिला पंचायत सदस्य हिमांशू त्रिपाठी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
25- ललौली बाजार नाव से पार होकर जाते कोर्रा कनक के ग्रामीण। संवाद
28- ललौली इंटर कालेज में लंच पैकेट बांटते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु आईएएस नवनीत सिहेरा व तहसीलदार मनीष कुमार व नायब तहसीलदार विकास पांडेय। संवाद
29 - बांदा-कानपुर हाईवे पर कम हुए पानी में खड़े वाहन। संवाद
30- पलटूपुर गांव में वापस आने के बाद बैलगाड़ी से सामान उतारती महिला। संवाद
पलटूपुर में बाढ़ का असर हुआ कम, घर पहुंचे ग्रामीण
करासर
1.25 मीटर घटा यमुना का जलस्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। यमुुना नदी का जलस्तर बुधवार को 1.25 मीटर घटा। कुछ गांवों से बाढ़ का पानी घटने लगा है। पलटूपुर गांव में पानी नीचे आने से खेतों में छावनी बनाकर रह रहे ग्रामीण अपने घर लौट रहे हैं। बांदा-कानपुर स्टेट हाइवे पर अभी भी एक फीट से अधिक पानी भरा हुआ है। बांदा जाने वाले वाहनों का आवागमन बंद है।
बुधवार को यमुना का जलस्तर 101.20 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि अभी भी खतरे के निशान से 1.20 मीटर ऊपर है। ललौली के कल्लू व विनोद बाल्मीकि के घरों में अभी भी पानी भरा हुआ है। वह ललौली इंटर कॉलेज ललौली में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में परिवार के साथ रह रहे हैं। बुधवार केे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नवनीत सिहेरा व तहसीलदार मनीष कुमार व नायब तहसीलदार विकास पांडेय ने बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया और राहत शिविर में लंच पैकेट बांटे।