{"_id":"68fd188836d08e8c4f04d004","slug":"villagers-panic-as-leopard-photo-goes-viral-forest-department-calls-it-fake-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-142872-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तेंदुए की फोटो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने फर्जी बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तेंदुए की फोटो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने फर्जी बताया
विज्ञापन
फोटो-14-तेंदुआ की वायरल फोटो। स्रोत-सोशल मीडिया
अमौली (फतेहपुर)। चांदपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में तेंदुआ होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इसके बाद से नियमित सोशल मीडिया पर तेंदुए की तस्वीरें नजर आने लगीं। शुक्रवार को एक व्यक्ति ने कुछ साथियों को तेंदुए की फोटो भेजी और बताया कि उसने कुछ समय पहले तेंदुआ देखा।
शनिवार को यह मामला वन विभाग तक पहुंचा। वन क्षेत्राधिकारी विवेकानंद गुप्ता ने टीम के साथ गांव पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। हालांकि टीम को कहीं भी तेंदुआ और उसके पगचिह्न नहीं मिले। सोशल मीडिया पर फोटो साझा करने वाले व्यक्ति को बुलाकर पूछताछ की गई।
इसके बाद वन विभाग ने सूचना को फर्जी बताया। साथ ही संबंधित व्यक्ति को भविष्य में झूठी खबर न फैलाने की हिदायत दी। हालांकि गांव के अमित वर्मा और वीरू पटेल ने दावा किया कि तेंदुए की सूचना सही है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में दिख रहा बगीचा गांव का ही है।