{"_id":"66eb4a3fe8c869d7500db894","slug":"villagers-held-young-man-hostage-and-beat-him-up-after-accusing-him-of-theft-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-121473-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने युवक को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने युवक को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
गाजीपुर। चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने एक युवक को बंधक बनाकर पीटा। पिटाई के बाद युवक को पुलिस के सुपुर्द किया है। उसके एक साथी के भागने का आरोप भी लगाया है।
थाना क्षेत्र के साखा निवासी सूरजभान की पत्नी सविता रैदास ने बताया कि करीब रात एक बजे घर के पीछे दीवार के सहारे से चढ़कर एक युवक घर में घुस आया। बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व 15 हजार रुपये चुरा ले गया। परिजनों की आहट पर नींद खुली। परिजनों ने युवक को पड़ोसी के घर की ओर भागते देखा। उसका दूसरा साथी दूसरी गली की ओर भाग रहा था। ग्रामीणों ने दूसरे को घेरकर पकड़ लिया। पकड़ा जाने वाला कल्यानपुर थाने के परिहारनडेरा निवासी सूरज निकला। ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर सूरज को बंधक बना लिया। उसकी पिटाई की। सुबह 112 नंबर पर पुलिस को खबर दी। पुलिस के आने पर सूरज को सौंप दिया। सूरज ने बताया कि गांव के दशरथ सिंह का ननिहाल साखा गांव में है। वह दशरथ के साथ आया था। उसने रात को घर के बाहर रुकने के लिए बोला। इसी दौरान दशरथ किसी लड़की से फोन पर बातचीत करते आगे चला गया। उसका चोरी से कोई वास्ता नहीं है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-- -- --
लोडर सवार मवेशी चुरा ले गए
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी रामवीर उर्फ चुन्नी निषाद खुरमानगर चौराहे के पास परिवार समेत दूसरे घर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि करीब रात दो बजे चोर दरवाजे पर बंधी भैंस और पड़िया लोडर में लाद रहे थे। इसी दौरान उसकी नींद भैंस का शोर सुनकर खुल गई। चोर लोडर में मवेशियों को लाद चुके थे। उसने शोर मचाकर पीछा करने का प्रयास किया। चोर लोडर से भाग निकले। चोरी मवेशियों की कीमत करीब एक लाख रुपये है। प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)