फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Villagers caught the fleeing thief, two escaped

Fatehpur News: भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने दबोचा, दो हो गए फरार

Wed, 09 Jul 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught the fleeing thief, two escaped
हुसैनगंज। बकरी चुराकर भाग रहे कार सवार चोराें को सोमवार रात ग्रामीणों ने घेर लिया। दो चोर मौके से भाग निकले। कार समेत एक चोर हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है। पुलिस फरार शातिरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव भदार की माया देवी की दरवाजे पर बंधी बकरी को चुराकर कार सवार चोर भागने लगे। आहट पर महिला की नींद खुली। महिला के शोर मचाने पर कार सवारों को ग्रामीणों ने घेर लिया। फंसता देख गांव किनारे कार छोड़कर चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर बीसापुर के पास एक चोर को दबोचकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। दो साथी भाग निकले। चौकी इंचार्ज रविकांत ने बताया कि मुंबई के जनता नगर थाने के मानपुर मंडल निवासी मो. हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। शहर के कबाड़ी मार्केट के रहने वाले सूरत व मुस्तकीम भाग निकले। कार सीज की गई है। कार से चोरी की बकरी बरामद हुई है। आरोपी मोहर्रम में रिश्तेदाराें के घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed