फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   vegetable

भोर पहर मंडी संचालन से फैली अव्यवस्था

Tue, 07 Apr 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
vegetable
खागा की मंडी में सब्जी लेने के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : FATEHPUR
खागा(फतेहपुर)। नवीन सब्जी मंडी के संचालन का समय बदलने से अव्यवस्था हो गई है। मंगलवार को भोर पहर गेट के सामने सब्जी से लदे वाहनों की लाइन लग गई। इससे हाईवे जाम हो गया। दो किमी से अधिक दूरी तक ट्रक व अन्य वाहन खड़े रहे। सीओ और कोतवाल के आने पर मंडी का गेट खोला गया, तब सब्जी से लदे वाहन मंडी के अंदर गए और हाईवे पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से मंडी आने वाले आढ़ती सब्जियों को रात में बेच लेते थे। इससे मंडी में व्यापारी और किसानों की भीड़ नहीं लगती थी। एसडीएम ने मंगलवार से सब्जी मंडी सुबह तीन से छह बजे तक खोलने के निर्देश दिए। सोमवार रात जो किसान वाहनों से सब्जी लेकर मंडी आए थे, उनको मंडी के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। गेट के बाहर ही वाहन खड़े रहे और किसान वाहनों में बैठे रहे।
विज्ञापन

मंगलवार भोर तीन बजे मंडी खुली तो व्यापारी और किसानों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को मिली तो सीओ और कोतवाल पहुंच गए। एसडीएम से बात कर मंडी का गेट खुलवाया। एसडीएम विजय शंकर तिवारी का कहना है कि सोशल डिस्टेंस बनाकर मंडी में बिक्री की जाए। इसके लिए भोर में मंडी संचालन के निर्देश दिए गए हैं। भीड़ की समस्या से बचने को रात में आधा घंटा पहले मंडी खोलने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed