{"_id":"3098de781e4f2ed079098c13b4347ce4","slug":"uttar-pradesh-in-the-final-beat-goa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश ने फाइनल में गोवा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश ने फाइनल में गोवा को हराया
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26वीं राष्ट्रीय सीनियर टेनिस बाल क्रिकेट
विज्ञापन
प्रतियोगिता-2015 का फाइनल मैच यूपी टीम ने गोवा से जीत लिया। क्वार्टर,
सेमी फाइनल के बाद फाइनल में भी यूपी के शेर खूब दहाड़े और 21 रन से मैच
जीत लिया। वहीं महिला वर्ग में भी गोवा को शिकस्त मिली। यहां छत्तीसगढ़ टीम
ने बाजी मारी।
पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला यूपी और गोवा टीम के बीच हुआ। गोवा टीम ने टास जीता। यूपी के खिलाडिय़ों ने पहले बैटिंग करते हुए खूब चौके लगाए और चार विकेट खोकर 60 रनों का स्कोर खड़ा किया।
जवाब में उतरी गोवा टीम 39 रनों पर ढेर हो गई। मुख्य अतिथि डीआईजी भगवान स्वरूप श्रीवास्तव ने विजेता टीमों को गोल्ड मेडल, सर्टीफिकेट, विनिंग कप देकर सम्मानित किया। यूपी टीम में मैन आफ द सिरीज शिवम श्रीवास्तव को मिला। महिला वर्ग में विजेता टीम से खिलाड़ी इंदर को मैन आफ द सिरीज से सम्मानित किया गया।
इसके पहले क्वार्टर मैच कराए गए। पुरुष वर्ग में पूर्वांचल और एआईआईबी टीम के बीच मैच हुआ जिसमें पूर्वांचल टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 60 रन बनाए।
इसी प्रकार जवाब में उतरी एआईआईबी टीम ने 61 रन बनाकर मैच जीता। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच यूपी और झारखंड टीम के बीच हुआ जिसमें झारखंड ने 43 और यूपी ने 62 रन बनाकर फतह हासिल की।
तीसरा क्वार्टर मैच उड़ीसा और गोवा टीम के बीच हुआ जिसमें गोवा ने 41 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीता। चौथा क्वार्टर मैच दिल्ली और छत्तीसगढ़ टीम के बीच हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ टीम ने 41 रन बनाकर छह विकेट से प्रतिद्वंदी टीम को शिकस्त दी।
इसी प्रकार महिला वर्ग में पहला क्वार्टर मैच झारखंड और छत्तीसगढ़ टीम के बीच हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ टीम ने 26 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीता। दूसरा मैच गोवा और राजस्थान टीम के बीच हुआ जिसमें गोवा टीम ने 44 रन बनाते हुए सात विकेट से मैच जीता।
तीसरा मैच जम्मू कश्मीर और एआईआईबी के बीच हुआ जिसमें जम्मू कश्मीर टीम विजयी रही। चौथा मैच यूपी और महाराष्ट्र टीम के बीच हुआ जिसमें यूपी टीम ने जीत हासिल की। इसी प्रकार महिला वर्ग में यूपी और गोवा टीम के बीच सेमीफाइनल मैच हुआ जिसमें यूपी ने 35 रन बनाए जबकि गोवा ने 36 रन बनाकर आठ विकेट से जीत हासिल की।
दूसरा सेमीफाइनल छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर टीम के बीच हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ ने मैच जीता। इस प्रकार गोवा और छत्तीसगढ़ टीमें फाइनल मुकाबले में पहुंची। छत्तीसगढ़ टीम के खिलाडिय़ों ने 57 रन का स्कोर खड़ा किया जबकि गोवा टीम 35 रन पर ही सिमट गई। इस प्रकार छत्तीसगढ़ टीम ने फाइनल मुकाबला जीता।
पुरुष वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच गोवा और छत्तीसगढ़ टीम के बीच हुआ जिसमें गोवा टीम ने 55 रन बनाए जबकि छत्तीसगढ़ टीम ने 45 रन बनाए। छत्तीसगढ़ टीम दस रनों से जीती। दूसरा सेमीफाइनल यूपी और एआईआईबी टीम से हुआ जिममें एआईआईबी टीम ने 46 रन बनाए और यूपी टीम ने 69 बनाकर 23 रनों से विजयश्री हासिल की।
यूपी टीम के कैप्टन अमन श्रीवास्तव ने बताया कि जीत का श्रेय पूरी यूपी टीम को जाता है। सभी की कड़ी मेहनत और सूझ बूझ से सफलता मिली। इसी प्रकार आयोजक समिति के अध्यक्ष विकास त्रिवेदी और महासचिव लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्र ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया।