फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uproar over woman's death in district hospital in fatehpur

फतेहपुर: जिला अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा

Thu, 11 Jun 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Uproar over woman's death in district hospital in fatehpur
जिला अस्पताल में हंगामे के दौरान पहुंची पुलिस - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिला अस्पताल में गर्भाशय के ऑपरेशन के बाद बुधवार रात एक महिला की मौत हो गई। मौत से एक घंटे पहले डॉक्टर से उसे देख कर गए थे। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। हंगामा देख वार्ड से स्टाफ भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी शिवशंकर की पत्नी निर्मला (30) के गर्भाशय में गांठ थी। गांठ निकलवाने के लिए ऑपरेशन को वह बुधवार को भर्ती हुई। जिला अस्पताल में दोपहर को डॉ नरेश विशाल ने उसका ऑपरेशन किया।
विज्ञापन

अचानक शाम को उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर डाक्टर उसे देखने पहुंचे। चेकअप के बाद डॉक्टर वापस चले गए। घंटे भर बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर नरेश विशाल ने बताया कि ऑपरेशन सही किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। महिला की मौत अधिक रक्तस्राव से होने की आशंका है। एसएसआई कैलाश नाथ ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed