{"_id":"66d37160f7d3a792b60d8824","slug":"ultrasound-stopped-for-two-days-and-x-ray-also-stopped-on-saturday-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-120453-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दो दिन से अल्ट्रासाउंड व शनिवार को एक्सरे भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दो दिन से अल्ट्रासाउंड व शनिवार को एक्सरे भी बंद
विज्ञापन
फतेहपुर। बारिश के बाद उमसभरी गर्मी से बीमारियां बढ़ी हैं। पेट दर्द, हड्डी रोग व वायरल फीवर के मरीज जिला अस्पताल अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। इसमें सौ से 150 मरीजों को अल्ट्रासाउंड व दो सौ मरीजों को एक्सरे प्रतिदिन हो होता है। लेकिन अस्पताल में शुक्रवार से अल्ट्रासाउंड बंद है और शनिवार को एक्सरे कक्ष की मशीन भी बंद रही। इस वजह से मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी में जाकर जांच कराने के लिए जेब ढीली करनी पड़ी। कई मरीज निराश होकर बिना जांच के ही घर लौट गए।
जिला अस्पताल में महिला व पुरुष मरीजों के लिए अलग-अलग अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीनें है। एक एक्सरे मशीन से मेडिको लीगल (कानूनी मामलों) की जांच होती है। दूसरे से सामान्य मरीजों की जांच होती है। इनसे प्रतिदिन औसतन दौ सौ से अधिक मरीजों का एक्सरे व 80 से 90 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जाता है।
बदलते मौसम में ज्यादातर मरीज पेट रोग, हड्डी रोग व वायरल फीवर के हैं। पेट संबंधी जांच के लिए शुक्रवार से अल्ट्रासाउंड मशीन बंद है। डॉक्टर के अवकाश में होने की वजह से ये हालात बने हैं। वहीं शनिवार को एक्सरे मशीन भी नहीं चली। इसकी वजह मरीजों को जांच की सुविधा अस्पताल पिछले कई दिनों से नहीं मिल रही है। एक्सरे कक्ष प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सुबह कक्ष की विद्युत केबल में खराबी आ जाने कारण एक्सरे की मशीन नहीं चल सकी। शाम तक केबल को ठीक कर लिया गया है। सोमवार से मरीजों को एक्सरे की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
.....स्पीकअप.....
बड़ा शिवाला निवासी वायस अहमद ने बताया कि कई दिनों से पेट दर्द से परेशान हैं। गुरुवार को अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया था। इसमें अल्ट्रासाउंड के लिए लिखा। वेटिंग के कारण जांच के लिए शुक्रवार को बुलाया गया। लेकिन शुक्रवार और शनिवार दो दिन से कक्ष बंद है। अब प्राइवेट पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड करवाना मजबूरी हो गई है।
......
खखरेरू निवासी सुमन देवी ने बताया कि एक्सरे करवाने के लिए बैठी हैं। शुक्रवार को भीड़ होने की वजह से वापस कर दिया गया था। शनिवार को मशीन बंद होने की बात कही जा रही है। ऐसे में प्राइवेट पैथोलॉजी में एक्सरे कराना पड़ रहा है।
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद है। इस विषय में कोई जानकारी नहीं मिली हैं। अल्ट्रासाउंड संचालित होना चाहिए। इसको दिखवाया जा रहा है।
डॉ. आरपी सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कालेज, फतेहपुर