{"_id":"687bf8c2dbbcbe1c750fae44","slug":"two-vicious-arrested-with-stolen-goods-fatehpur-news-c-224-1-ori1001-132031-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चोरी के माल सहित दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चोरी के माल सहित दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
आटा। थाना पुलिस ने बंबा पुलिया के पास से दो शातिरों को पकड़कर उनके पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद की है। शनिवार को पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आटा थाना पुलिस शुक्रवार की रात क्षेत्र के कुसमरा गढ़ा चौराहे के पास गश्त पर थी। बंबा पुलिया के पास दो युवक संदिग्ध हालात में खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। उन्होंने अपने नाम थाना क्षेत्र के संदी गांव निवासी रामजी पटेल व दूसरे ने अपना नाम रोहित उर्फ फुट्टा कंजड़ बताया। तलाशी में उनके पास से तीन जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी खड़ुवा, एक जोड़ी कमरधनी, सोने के दो ओम, एक जोड़ी कान की बाली, 7320 रुपये, एक चाबी का गुच्छा, पेचकस, प्लास, आरी, बाइक व 315 बोर तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं।
सीओ एके सिंह ने बताया कि रामजी पर उरई, जालौन, कालपी आटा में सात मामले दर्ज हैं। रोहित पर पांच मामले दर्ज हैं। यह चोरी, नकबजनी कर अपने शौक पूरे करते हैं। इनके अन्य साथियों का भी पता लगाया जा रहा है।