फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two transformers blew up, lights of 250 houses went out

Fatehpur News: दो ट्रांसफार्मर फुंके, 250 घरों की बत्ती गुल

Tue, 23 Apr 2024 05:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 23 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Two transformers blew up, lights of 250 houses went out
खखरेरू। नगर पंचायत क्षेत्र के दो वार्डों के 250 घरों में बिजली आपूर्ति बंद है। इससे डेढ़ हजार की आबादी प्रभावित है। बिजली न होने से पेयजल संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड जोधासिंह नगर में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 17 अप्रैल से फुंका पड़ा है। इससे करीब 50 घरों की आपूर्ति बंद है। वार्ड प्रताप नगर का 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार की रात फुंक गया है। इससे 200 घरों में आपूर्ति बंद हो गई है। भीषण गर्मी में लोग बिना बिजली के बिलबिला रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी में सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। लोगों को हैंडपंपों में पानी के लिए लाइन लगाना पड़ रहा है। जेई आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि इस्टीमेट बनाकर भेज गया है। जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed