{"_id":"6ab818b808e9e1e38e094f2b","slug":"questions-raised-over-pharmacy-college-affiliation-demand-for-probe-into-land-transfer-as-well-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-163324-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: थाने से छूटने के बाद युवक की मौत, पोस्टमार्टम में बिजली गिरने की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: थाने से छूटने के बाद युवक की मौत, पोस्टमार्टम में बिजली गिरने की पुष्टि
विज्ञापन
फाइल फोटो-13-बब्बू नट। स्रोत: परिजन
थरियांव (फतेहपुर)। पुराने कस्बा जीटी रोड पर थाने से करीब 100 मीटर दूर शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला। परिजन ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिजली गिरने से मौत की पुष्टि हुई है।
कौशाम्बी जिला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकनारा निवासी बब्बू नट (45) की शादी 15 वर्ष पहले थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमानपुर गांव निवासी चांद से हुई थी। आपसी विवाद के चलते चांद एक सप्ताह पहले बेटे आरसी और आरपी के साथ मायके आई थी।
23 सितंबर को बब्बू नट पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा। चांद के ससुराल जाने को तैयार नहीं होने पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। शुक्रवार दोपहर विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझौते के बाद घर भेज दिया। रात करीब 12 बजे दोबारा यूपी-112 पर सूचना मिली तो पुलिस दंपती व अन्य लोगों को थाने ले आई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बब्बू नट के नशे में होने के कारण उसे थाने में रोका गया। पहले पत्नी व सास को घर भेज दिया गया। कुछ देर बाद बब्बू को भी छोड़ दिया गया। शनिवार सुबह उसका शव थाने से करीब 100 मीटर दूर जीटी रोड सरायं कस्बा रोड पर मिला। वह सिर्फ अंगौछा लपेटे था और शरीर पर अन्य कोई कपड़ा नहीं था।
पत्नी चांद ने पुलिस पर पति की पिटाई का आरोप लगाया। वहीं कौशाम्बी से बब्बू के भाई चिरंजू, बहन झल्ली समेत अन्य परिजन पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों पर बब्बू की पीटकर हत्या करने के बाद शव सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिजली गिरने से मौत की पुष्टि हुई है।