फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pranveer Singh becomes Teliyani Block President unopposed.

Fatehpur News: प्रणवीर सिंह निर्विरोध बने तेलियानी ब्लॉक अध्यक्ष

Sun, 27 Sep 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Pranveer Singh becomes Teliyani Block President unopposed.
फोटो-17-फूल-माला पहने खड़े अध्यक्ष प्रणवीर सिंह। संवाद
फतेहपुर। तेलियानी ब्लॉक परिसर में शनिवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ (तिवारी गुट) की ब्लॉक इकाई का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के लिए साधना शुक्ला ने नामांकन किया, लेकिन मतदाता सूची में नाम नहीं होने के आधार पर उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। इसके बाद प्रणवीर सिंह को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया। समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष देवशरण शुक्ला, खजुहा ब्लॉक अध्यक्ष बलराम सिंह और दिलीप श्रीवास्तव की मौजूदगी में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रणवीर सिंह ने बताया कि साधना शुक्ला और उनके प्रस्तावकों के नाम मतदाता सूची में नहीं थे। इसी आधार पर नामांकन निरस्त किया गया।
विज्ञापन

वहीं साधना शुक्ला ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि करीब 450 शिक्षक मौजूद थे और नामांकन के लिए उन्हें महज 10 मिनट का समय दिया गया। प्रस्तावकों के नाम सूची में नहीं होने की बात कहकर नामांकन स्वीकार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कई कार्यरत शिक्षकों के नाम सूची में नहीं होने पर सवाल उठाया। साथ ही चुनावी सभा में माइक छीनने का आरोप लगाया। मामले की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष से की गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने जांच के बाद निर्णय लेने की बात कही है।

फोटो-17-फूल-माला पहने खड़े अध्यक्ष प्रणवीर सिंह। संवाद

फोटो-17-फूल-माला पहने खड़े अध्यक्ष प्रणवीर सिंह। संवाद

फोटो-17-फूल-माला पहने खड़े अध्यक्ष प्रणवीर सिंह। संवाद

फोटो-17-फूल-माला पहने खड़े अध्यक्ष प्रणवीर सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed