फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two shot in the leg in a police encounter

फतेहपुरः पुलिस मुठभेड़ में दो के पैर में लगी गोली

Mon, 26 Sep 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two shot in the leg in a police encounter
मुठभेड़ स्थल पर घायल पड़ा गोकशी का आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। पुलिस मुठभेड़ में संरक्षित पशुओं की हत्या करने वाले दो शातिर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक भाग निकला। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़, गोकसी, आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाल रविंद्र श्रीवास्तव और स्वाट टीम प्रभारी विनोद मिश्रा की संयुक्त टीम शनिवार रात आलमगंज और प्रतापपुर गांव के जंगल में संरक्षित मवेशियों की हत्या करने वाले शातिरों के होने की सूचना पर पहुंची। पुलिस टीम को देेखकर शातिरों ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में हथगाम थाने के पट्टीशाह निवासी अंसार और शाकिब उर्फ चींटा पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उनके एक साथी भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ परशुराम त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। घायल शातिरों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, एक बाइक, एक मवेशी, धारदार हथियार बरामद हुए। सीओ ने बताया कि अंसार के खिलाफ आठ और शाकिब उर्फ चींटा के खिलाफ चार मामले हथगाम थाना में संरक्षित पशुओं की हत्या के दर्ज हैं। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

मौके पर गोवंश को देखते एसपी राजेश कुमार सिंह। संवाद

मौके पर गोवंश को देखते एसपी राजेश कुमार सिंह। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed