फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two parties clash, eight named including BKU leader

Fatehpur News: दो पक्ष भिड़े, भाकियू नेता समेत आठ नामजद

Thu, 21 Dec 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash, eight named including BKU leader
फतेहपुर। मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर भाकियू नेता समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक पक्ष के सोनू सिंह गौतम भाकियू (अराजनैतिक) के अध्यक्ष हैं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले भोले सिंह, रजोल सिंह, कपूर सिंह, अस्मित मंगलवार को दरवाजे आए। गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर भतीजे शैलेष को पीटा। जान से मारने की धमकी दी। वे लोग अक्सर नशे में झगड़ा करते हैं। आरोपियों में भोले आपराधिक प्रवृत्ति का है।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष की अनुज सिंह की पत्नी खुशबू उर्फ आस्तिका सिंह ने आरोप लगाया कि चचेरे भाई भोले सिंह से पड़ोसी शैलेश सिंह और उसके चाचा पप्पू सिंह किसी बात पर विवाद करने लगे। विवाद हाेने पर दूसरे पक्ष की ओर से शैलेष सिंह के साथ कोप सिंह ने अपने पुत्रों पप्पू सिंह, राजू सिंह, सोनू सिंह के साथ भोले सिंह को पीटा। घर में घुसकर पिता कपूर सिंह, भाई रजोल सिंह और उसे भी पीटा। उसके साथ अभद्रता की गई। पिता व भाई का सिर फोड़ दिया। गृहस्थी का सामान तोड़फोड़ की। उसके दो माह के बच्चे को भी चोट आई। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed