{"_id":"642b2662e27e87610a011b17","slug":"two-laborers-buried-in-the-wall-one-died-fatehpur-news-c-12-1-161874-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दीवार में दो मजदूर दबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दीवार में दो मजदूर दबे, एक की मौत
विज्ञापन
फोटो34-रामप्रताप फाइल फोटो
- दीवार निर्माण के दौरान हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हुसैनगंज। तालाब सुंदरीकरण के लिए निर्माणाधीन दीवार ढहने से रविवार शाम दो मजदूर दब गए। एक मजदूर की जिला अस्पताल में मौत हो गई। दूसरे का इलाज जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां निवासी रामप्रताप (58) और सूरजपाल (45) गांव स्थित भदेरा तालाब की चहारदीवारी निर्माण में मजदूरी करने गए थे। अचानक दीवार ढहने से दोनों दब गए। हादसा देखकर ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डाॅक्टर ने रामप्रताप को मृत घोषित कर दिया। घायल सूरजपाल को भर्ती किया गया है। हादसे से मृतक की पत्नी कमला का हाल बेहाल हो गया। उसकी एक बेटी शीलू और दो बेटे अमरेश, इंद्रेश हैं।