{"_id":"641df83055cdef0a7b0b1ad4","slug":"two-killed-three-injured-in-road-accidents-fatehpur-news-c-12-1-142079-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Accident: सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल, परिजनों में कोहराम मच गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Accident: सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल, परिजनों में कोहराम मच गया
Sat, 25 Mar 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर जिले में विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसों से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गाजीपुर थानाक्षेत्र के सुकेती गांव निवासी नीरज लोधी (25) कस्बा स्थित टेंट हाउस में काम करता था। वह ट्रैक्टर में टेंट से सामान लेकर चालक के साथ गाजीपुर चौराहे की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
लंबरदार मार्केट के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उछल गया, इससे नीरज रोड पर आ गिरा। सिर में चोट लगने से मौके पर ही नीरज की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मृतक के चाचा उमेश पहुंचे। उमेश ने बताया कि नीरज परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसकी मजदूरी से बहन शीलू, शिवानी, कांती और मां शिवरानी का भरण-पोषण होता था।
विज्ञापन
हुसैनगंज थाने के तिवारीपुर निवासी किसान चंद्र प्रकाश त्रिवेदी (58) 21 मार्च को हथगाम रोड की ओर पैदल जा रहे थे। औढ़ेरा मोड़ के पास बाइक सवार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट रेफर किया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को चंद्र प्रकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन
असोथर थाना क्षेत्र के छिछनी गांव निवासी शिव भवन बाइक से दूध बेचने शहर आया था। घर लौटते समय कुसुंभी के पास लोडर की टक्कर से घायल हो गया। उधर, मलवां थाना क्षेत्र के सूबेदार खेड़ा निवासी भोला की पत्नी आशा देवी सुबह पुत्री की ससुराल राधानगर क्षेत्र के केवई मदरियापुर जा रही थीं। मलवां थाना क्षेत्र के बरौरा मोड़ के पास कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। थरियांव कस्बा निवासी रमेश गुप्ता बाइक से खागा जा रहे थे। थरियांव थाने के भारतपुर के पास बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए।