फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two including retired teacher 14 lakh stolen from houses

फतेहपुरः सेवानिवृत्त शिक्षक समेत दो घरों से 14 लाख की चोरी

Fri, 07 Oct 2022 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two including retired teacher 14 lakh stolen from houses
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाता पीड़ित। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बकेवर। एक दूसरे से जुड़े पांच घरों में मंगलवार रात चोरों की चहलकदमी हुई। चोर सेवानिवृत्त समेत दो घरों से करीब 14 लाख का माल उड़ा ले गए हैं। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पतारी गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बंशलाल वर्मा के पुत्र अमित वर्मा ने बताया कि घर में चोर छत के रास्ते पहुंचे। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर एक लाख रुपये नकद और 12 लाख रुपये कीमत के सोने और चांदी के जेवर चुरा ले गए हैं। घटना की जानकारी सुबह जागने पर हुई।
विज्ञापन

इसी गांव के दिलीप उर्फ उमेश वर्मा के घर पर भी चोर छत के रास्ते घुसे। दिलीप ने बताया कि घर से चोर करीब एक लाख कीमत के जेवरा चुरा ले गए हैं। वहीं इनके पड़ोसी सेवानिवृत्त शिक्षक महावीर वर्मा के छत पर चोर पहुंचे। चोरों ने सीढ़ियों का ताला तोड़ा। किसी की आहट होने पर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक हरिशंकर और शिक्षक अखिलेश वर्मा के घर में चोरी का भी प्रयास किया। परिवारों ने छत में चहलकदमी होने पर शोर मचाया। तभी चोर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का सुराग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed