फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two elderly people and a girl died due to cold

Fatehpur News: ठंड लगने से दो बुजुर्ग और बच्ची की मौत

Sat, 04 Jan 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two elderly people and a girl died due to cold
फतेहपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक बच्ची समेत तीन की मौत हो गई। परिजनों ने मौत की वजह ठंड लगना बताया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के मेड़इपुर मजरे सरसई निवासी बुजुर्ग भदई गौतम (65) की तबीयत खराब हो गई। परिजन उनका घरेलू उपचार कर रहे थे। शुक्रवार को अस्पताल जाने की तैयारी करते समय बुजुर्ग की मौत हो गई। बेटे भइयन गौतम ने बताया कि ठंड से तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव में वृद्धा की मौत हुई है। महिला के बेटे उमाशंकर ने बताया कि मां राजकुमारी (65) गुरुवार को खेत में प्याज की निराई करने गई थी। वहीं पर ठंड लगने तबीयत बिगड़ गई। उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने शुक्रवार शाम मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी रामबाबू की सात वर्षीय पुत्री रश्मी की शुक्रवार भोर पहर हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता रामबाबू ने बताया कि सर्दी लगने के कारण अचानक बच्ची की हालत बिगड़ी थी। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed