{"_id":"c3a16a1b90c81460c18f3d0cfcd23d86","slug":"two-drops-of-life-kids-feed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पिलाएं जिंदगी की दो बूंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को पिलाएं जिंदगी की दो बूंद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 21 Dec 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्वास्थ्य समिति तथा जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में 18 जनवरी को बूथ दिवस और 19 से 23 जनवरी तक घर घर टीम दिवस को लेकर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक हुई। इस दौरान सीएमओ डा. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि बूथ दिवस में 1280 बूथ, 45 ट्रांजिट 39 सचल दल व 256 पर्यवेक्षक तथा घर घर टीम दिवस में 872 टीम, 45 ट्रांजिट टीमें 39 सचल दल व 272 पर्यवेक्षक रहेंगे।
विज्ञापन
17 जनवरी को जागरूकता रैली जिला अस्पताल से निकाली जाएगी जिसमें नगरीय क्षेत्र के स्कूल के बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं रहेंगी। सात अधिकारियों को ब्लाक स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि बीएसए, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ मोबाइल नंबर की सूची सीएमओ को उपलब्ध कराएं। बैठक में सीडीओ भवानी सिंह, सीएमएस डा.एके मिश्र, रेखारानी, एलके सचान, बीएसए ओपी त्रिपाठी आदि रहे।