फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   two died with fever in fatehpur

बहरौली गांव में बुखार से दो और मौत

Fri, 21 Aug 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
two died with fever in fatehpur
फतेहपुर में बिंदकी तहसील क्षेत्र के बहरौली गांव में गुरुवार रात बुखार से दो महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन

72 घंटे के अंदर बुखार से तीन मौतें होने से गांव में दहशत है। वहीं गोपालगंज पीएचसी चिकित्सा अधीक्षक का कहना है एक महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है, जबकि दूसरी झोलाछाप से इलाज करा रही थी। हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंची थी।
गांव में पहली मौत विनोद कुमार की पत्नी सरोज देवी 36 वर्ष की 18 अगस्त को कानपुर में हुई थी। महिला को बुखार आ रहा था। फिर गुरुवार रात महज 5:30 घंटे के अंदर दो और मौतें हो गईं।
विज्ञापन

गांव के कल्लू की बेटी गुड़िया देवी (35 वर्ष) मायके में रह रही थी। गुड़िया को 3 दिन पहले बुखार आया था। जिसके बाद उसे कानपुर में भर्ती किया गया था। गुरुवार रात 3:30 बजे गुड़िया की मौत हो गई। इससे पहले रात दस बजे मोहनलाल की पत्नी रामरती (65 वर्ष) की भी बुखार के चलते गांव में मौत हो गई। गांव में 300 से ज्यादा लोग बीमार हैं। किसी का कानपुर में इलाज चल रहा है तो कोई फतेहपुर में उपचार करा रहा है। लगातार स्वास्थ्य शिविर लगने के बाद भी हालात सुधर नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरौली में गुरुवार की रात जो दो मौतें हुईं। उनमें गुड़िया को बुखार के चलते एक झोलाछाप का इलाज कराया गया। हालात बिगड़ने पर कानपुर ले गए। दूसरी महिला की मौत को बुखार से जुड़ना ठीक नहीं। महिला हृदय रोग से पीड़ित थी। - डॉ अरुण कुमार द्विवेदी, चिकित्सा अधीक्षक, गोपालगंज पीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed