फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   two died by drown in river

यमुना में डूबने से दो छात्रों की मौत..

Mon, 17 Aug 2020 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
two died by drown in river
अमौली (फतेहपुर) यमुना में नहाने के दौरान तेज बहाव में डूब रहे किशोर को बचाने में इंटर का छात्र भी डूब गया। ग्रामीण गोताखोरों ने खोजबीन चालू की और करीब एक घंटे बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

चांदपुर थाने के रिठवां गांव के करीब बीस लड़के, लड़कियां रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव किनारे यमुना नहाने गए थे। यहां गांव के सुंदरलाल रैदास का बेटा शैलेंद्र रैदास (19) इंटर प्रथम वर्ष का छात्र और रामदास रैदास का बेटा महेंद्र (15) कक्षा सात का छात्र भी गया था। इन दोनों की यमुना में डूबने से मौत हुई है। शैलेंद्र के साथ ममेरा भाई प्रदीप भी था।
विज्ञापन

प्रदीप ने बताया कि रिठवां गांव के रामकेश की साली रियंका (9), रामकिशोर की बेटी छोटी बिट्टी (10) व शीलू (8) यमुना के भंवर में फंसकर डूबने लगे। इनको बचाने के लिए शैलेंद्र यमुना में कूद गया। वह बारी-बारी से तीनों को बाहर निकाल लाया। उसके बाद महेंद्र को गहराई में डूबता देखकर पहुंचा। महेंद्र ने शैलेंद्र को पकड़ लिया। तभी शैलेंद्र तेज बहाव के कारण तैर नहीं पाया और वह भी महेंद्र के साथ गहराई में डूब गया। गोताखोर खुशाली, छोट्टन बाबू, प्रदीप, सौरभ सिंह, शालू की मशक्कत से दोनों का एक घंटे बाद शव मिल सका। थानेदार संदीप तिवारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed