{"_id":"666361c798e1f7c13a0c1b99","slug":"two-days-relief-in-fatehpur-fire-again-rains-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-116319-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फतेहपुर में दो दिन की राहत फिर बरसी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फतेहपुर में दो दिन की राहत फिर बरसी आग
विज्ञापन
फतेहपुर। दो दिन राहत के बाद तीसरे दिन शुक्रवार को एक बार फिर सूर्य देव ने अपने तेवर दिखाए। अधिकतम पारा 44 और न्यूनतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए। वहीं, भीषण गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग ने लोगों को खूब रुलाया।
मतगणना के दूसरे दिन से पारा नरम हो गया था। दो दिन की राहत के बाद तीसरे दिन शुक्रवार को सुबह नौ बजे से तेज धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय शहर की प्रमुख सड़कों और बाजारों में सन्नाटा रहा। सरकारी कार्यालयों की अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। गर्मी बढ़ते ही बिजली की ट्रिपिंग का सिलसिला बढ़ गया। हर 15 से 20 मिनट में बिजली आती जाती रही। पंखों की हवा लू से कहीं कम नहीं रही। कूलर की हवा पूरी तरह बेअसर रही। ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल रहे।
अधिशासी अभियंता प्रथम राजमंगल सिंह का कहना है कि गर्मी बढऩे के साथ उपकेंद्रों की मशीनें गर्म होने लगती हैं। ऐसे में कभी कभार आपूर्ति ट्रिप कर जाती है। तार और पोल बदलने के बाद ट्रांसफार्मर बदले जाने हैं। इसके बाद लोगों को ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी।