फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two bike riding youths died due to collision with roadways

Fatehpur News: रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue, 19 Nov 2024 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two bike riding youths died due to collision with roadways
फतेहपुर। तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से सोमवार शाम बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार शहर किसी काम से आ रहे थे। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शव मार्च्युरी हाउस में रखवाए हैं।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दीवान का पुरवा निवासी जगतपाल का पुत्र विजय लोधी (30) अपने गांव के मित्र टिल्लू उर्फ धर्मेंद्र रैदास (22) पुत्र हरीविलास के साथ शाम को बाइक से शहर किसी काम से आ रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर मुलायम बॉडी मेकर की दुकान के सामने बस की टक्कर से बाइक सवार उछलकर रोड पर गिरे। सिर में चोट लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बस की चपेट में आने से बाइक कुचल गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। लखनऊ हाईवे मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने बस हटवाकर यातायात बहाल कराया। बस यात्रियों में भी खलबली मच गई। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed