{"_id":"66e1ed7dc2e43676a0074e24","slug":"trucks-and-dumpers-parked-on-the-highway-are-taking-lives-of-pedestrians-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-121117-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हाईवे पर खड़े ट्रक और डंपर राहगीरों की ले रहे जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हाईवे पर खड़े ट्रक और डंपर राहगीरों की ले रहे जान
विज्ञापन
फतेहपुर। हाईवे किनारे खड़े ट्रक और डंपर से आए दिन वाहनों के टकराने से हादसे हो रहे हैं। लोगों की जान जा रही है। इसके बाद भी एनएचएआई के जिम्मेदार यातायात सुगम करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
रविवार को तड़के तीन बजे औंग थाना क्षेत्र में एनएचएआई पर खड़े डंपर में जनरथ के टकराने से परिचालक सहित एक यात्री की जान गई थी। इसके बाद भी ट्रकों का हाईवे पर खड़े होने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। कानपुर प्रयागराज मार्ग पर हजारों वाहनों का आवागमन रहता है। हाईवे पर रफ्तार सीमा 80 से 100 के बीच है। वहीं ट्रक व डंपर चालक हाईवे किनारे ही वाहनों को घंटों खड़ा रखते हैं। इससे रात में हाईवे से गुुुजरने वाले वाहन किसी दूसरे वाहन के खड़े होने का अंदाजा नहीं लगा पाते और हादसे का शिकार हो जाते हैं।
औंग से खागा तक सैकड़ों की संख्या में हाईवे किनारे ट्रक व डंपर खड़े हो रहे हैं। बुधवार को सुबह 10 बजे कैंची मोड़ के पास एनएचएआई पर ट्रक खड़ा मिला। ड्राइवर खड़ा होने का कोई कारण नहीं बता सका। उसी के आगे एक डंपर सवारियों को हाईवे पर उतारता रहा। इसके आगे नउवाबाग से शहर जाने वाले रास्ते के पास हाईवे पर दो ट्रक खड़े मिले। ये स्थिति औंग से खागा एनएचएआई तक रहती है।