{"_id":"6aa59886ce4dfeaaa400e895","slug":"truck-owning-brothers-swindled-789-lakh-from-the-driver-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-162332-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रक मालिक भाइयों ने चालक से 7.89 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रक मालिक भाइयों ने चालक से 7.89 लाख हड़पे
विज्ञापन
फतेहपुर। ट्रक चालक को झांसा देकर ट्रक मालिकों पर 7.89 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। हुसैनगंज पुलिस ने एसपी के आदेश पर चार सगे भाइयों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के मोहम्मदीपुर गांव निवासी फूलचंद्र ने बताया कि वह खखरेरू थाना क्षेत्र के गहुरे गांव निवासी नाजिम का 10 चक्का ट्रक वर्ष 2016 में चलाता था। नाजिम और उसके भाई काजिम, हासिम व मोहसिम ने वर्ष 2017 में उससे उधार चार लाख 89 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद दोबारा ट्रक बेचकर रुपये लौटाने का झांसा देकर वर्ष 2019 में तीन लाख रुपये और ले लिए।
रकम मांगने पर चारों टरकाने लगे। पोर्टल पर शिकायत करने पर साक्ष्य नहीं होने की रिपोर्ट लगा दी गई। फूलचंद्र ने लेनदेन की रिकार्डिंग होने का दावा किया है। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।