फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck overturns, Dalmau Road blocked for eight hours, leaving students and ambulance stranded

Fatehpur News: ट्रक पलटने से डलमऊ रोड आठ घंटे जाम, छात्र और एंबुलेंस फंसे

Fri, 24 Apr 2026 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Truck overturns, Dalmau Road blocked for eight hours, leaving students and ambulance stranded
फोटो-10-हुसैनगंज चौराहे पर जाम के बीच फसी एम्बुलेंस। वीडियो ग्रैब
हुसैनगंज। डलमऊ रोड पर बुधवार रात ट्रक पलटने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। करीब आठ घंटे तक सड़क जाम रही। इससे आम लोगों के साथ छात्रों और मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

भखुआ चौराहा के पास अनियंत्रित ट्रक फुटपाथ पर पलट गया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रास्ता खुलवाया लेकिन यातायात सामान्य नहीं हो सका। सुबह करीब पांच बजे दो लोड ट्रक आमने-सामने फंसने से स्थिति फिर बिगड़ गई।
विज्ञापन

सड़क किनारे गड्ढों के कारण वाहन नहीं निकल सके और दोबारा लंबा जाम लग गया। इस दौरान कई चालक वाहन छोड़कर बाहर सोते मिले जिन्हें हटाना पुलिस के लिए चुनौती बना रहा। करीब 11 बजे यातायात बहाल हुआ। हालांकि रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के चलते जमरावां और मुस्तफापुर के कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को लंबा रास्ता तय कर किसी तरह पहुंचना पड़ा। हुसैनगंज सीएचसी की 102 एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। इसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकलवाया। जाम के कारण दोनों ओर करीब 12 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई।
प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि असनी गंगा पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर जाम की समस्या बनी हुई है। सड़क संकरी होने और किनारों पर गड्ढों के कारण अक्सर ऐसी स्थिति बनती है। फिलहाल यातायात बहाल करा दिया गया है लेकिन स्थायी समाधान जरूरी है।





स्थिति सामान्य होने में लगेंगे अभी 21 दिन
असनी पुल बंद होने से जाम की समस्या लगातार बनी है। मरम्मत में समय लगेगा। विकास भवन में हुई दिशा की बैठक में एनएचएआई अधिकारियों ने 15 मई तक पुल चालू करने की बात कही है।

फोटो-10-हुसैनगंज चौराहे पर जाम के बीच फसी एम्बुलेंस। वीडियो ग्रैब

फोटो-10-हुसैनगंज चौराहे पर जाम के बीच फसी एम्बुलेंस। वीडियो ग्रैब

फोटो-10-हुसैनगंज चौराहे पर जाम के बीच फसी एम्बुलेंस। वीडियो ग्रैब

फोटो-10-हुसैनगंज चौराहे पर जाम के बीच फसी एम्बुलेंस। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed