फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck driver suddenly hits brakes, collides with bus from behind

Fatehpur News: ट्रक चालक ने अचानक मारी ब्रेक, पीछे से भिड़ी बस

Tue, 15 Oct 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Truck driver suddenly hits brakes, collides with bus from behind
औंग। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर सोमवार भोर ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से तेज रफ्तार बस टकरा गई। हादसे में यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सवार 25 लोग मामूली रूप से जख्मी हुए। घायलों को दूसरी बस से गंतव्य को ले गए।
विज्ञापन

हाईवे पर थाना क्षेत्र के शुक्लानगर मोड़ के पास हादसा हुआ। राजस्थान प्रांत के जयपुर से बस 25 यात्रियों को लेकर वाराणसी जा रही थी। बस में चालक राजस्थान के झुनझुनवाला निवासी जगदीश व सफीक रहे। हादसा के समय जगदीश बस चला रहे थे।
विज्ञापन

जगदीश ने बताया कि आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक मारी। इसी वजह से अनियंत्रित होकर बस ट्रक में पीछे भिड़ गई। ट्रक लेकर चालक मौके से चला गया। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। एक दूसरे पर यात्री गिरने से मामूली रूप से जख्मी हुए। औंग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को सकुशल होने प ट्रैवल्स कंपनी की पीछे से आ रही दूसरी बस में बैठाकर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने के बाद पलटी, चालक घायल
असोथर। थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी कंहैया गैराज संचालक है। वह गांव से मनावां के बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित अपने दुकान जा रहे थे। मनावां के पास ईंट भट्ठा मोड़ पर तेज रफ्तार में कार अनियंत्रित हो गई। बेकाबू कार बबूल के पेड़ से टकराकर खेत पर पलट गई। कार के एयरबैग खुल गए। इसके बाद भी चालक कंहैया गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग हादसा देखकर पहुंचे। उन लोगों ने चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed