ट्रक ने दो बाइकों में मारी टक्कर, किसान की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास में मंगलवार को एक ट्रक ने दो बाइक में टक्कर मारी। बाइक सवार किसान की मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल है। मलवां थाना क्षेत्र के चाचीखेड़ा गांव निवासी गयादीन का बेटा जयकरन (30) खेत में पैदा सब्जी बेचने भिटौरा बाईपास मंडी आया था। बाइक से वापस जाने के लिए बाइक हाईवे चौराहे पर मोड़ रहा था तभी इलाहाबाद की ओर जा रहे ट्रक ने कुचल दिया। उसी ट्रक ने भागने के चक्कर में आगे बाइक सवार सुबराती निवासी अलादातपुर कोतवाली सदर को टक्कर मारी। एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया। कानपुर में इलाज दौरान जयकरन की सांसे थम गई। सुबराती को किसी नर्सिंगहोम में परिजनों ने भर्ती कराया है।