फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Traveling by tractor trolley and pickup, people's lives in danger

Fatehpur News: ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप से सफर, लोगों की खतरे में जान

Mon, 09 Sep 2024 03:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Traveling by tractor trolley and pickup, people's lives in danger
फतेहपुर। ट्रैक्टर-ट्रालियों और पिकअप से लोगों का सफर करना जारी है। इसके बावजूद जिम्मेदार बेखबर हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर सुबह से शाम तक ट्रैक्टर-ट्राॅलियों, पिकअप में बैठकर आते-जाते लोगों को देखा जा सकता है। दो दिन पहले हाथरस में जनरथ बस की टक्कर से पिकअप सवार 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें एक ही परिवार के 12 लोग शामिल हैं। इसके बावजूद लोग खतरे का सफर कर रहे हैं। यह तब है जब शासन ने इस तरह यात्रा करने पर रोक लगा रखी है। बावजूद इसके शहर में सुबह से शाम तक लोगों को ट्राॅलियों में भरे सामान पर बैठकर सफर करते देखा जा सकता है। यह लोग चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मियों के सामने से गुजरते हैं, लेकिन कोई इनको रोकता-टोकता नहीं है। परिवहन विभाग के जिम्मेदार भी आंखें बंद किए रहते हैं। रविवार को दोपहर वर्मा चौराहा पर हरिहरगंज से निकली ट्रैक्टर-ट्राॅली में कई लोग बैठे रहे। कुछ लोग तो खड़े होकर भी सफर कर करते रहे। एक अन्य जगहों पर लोग पिकअप में सफर करते दिखे।
विज्ञापन

हादसे के बाद होती है कार्रवाई
पुलिस और परिवहन विभाग को इस तरह के वाहनों पर कार्रवाई की याद किसी बड़े हादसे के बाद आती है। कुछ दिन पहले हाथरस में हादसा हुआ। पुलिस और परिवहन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्राॅलियाें से सफर करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। दो दिन की सक्रियता के बाद मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed