फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Transformer blown for five days, population of five thousand in darkness

Fatehpur News: पांच दिनों से फूंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में पांच हजार की आबादी

Thu, 07 Nov 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Transformer blown for five days, population of five thousand in darkness
असोथर। त्योहार के समय 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने का दावा करने वाले अधिकारियों को असोथर के हरनवा गांव में पांच दिनों से फुंका ट्रांसफार्मर दिखाई नहीं दे रहा है। इसकी वजह से गांव की करीब पांच हजार की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

हरनवा गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर से आपूर्ति दी जा रही है। एक नवंबर की रात को ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। पांच दिनों से गांव की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। त्योहार बाद लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। वहीं घरों के सभी इलेक्ट्रानिक सामान बेकार साबित हो रहे हैं। लोग मोबाइल चार्जिंग के लिए दूसरे गांव में संपर्क कर रहे हैं। गांव के हैंडपंप भी जवाब देने लगे हैं।
विज्ञापन

गांव के रामसिंह पासवान, गणेश चंद्र, पुत्तन सविता, सत्येंद्र सिंह, राज गुप्ता ने बताया कि पांच दिन से ट्रांसफार्मर खराब है। इसे कोई देखने तक नहीं आया। जबकि शासन 24 घंटे आपूर्ति देने के दावे कर रहा है। उपकेंद्र में फोन नहीं उठाया जाता है। अवर अभियंता जितेंद्र पाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर के लिए लिखकर भेजा गया है। एक-दो दिन में लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed