फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Trans excluded eunuchs beaten at the police station

थाने में किन्नरों ने बहिष्कृत किन्नर को पीटा

Sun, 05 Jun 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Trans excluded eunuchs beaten at the police station
किन्नर को पिटने से बचाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से किन्नरों में चल रही रार शनिवार को मारपीट में तब्दील हो गई। कोतवाली परिसर में पुलिस वालों के सामने बहिष्कृत की गई किन्नर को किन्नरों के हुजूम ने पीटा। पुलिस वालों ने जैसे-तैसे उसे बचाकर मुंशियाने में सुरक्षित पहुंचाया। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच कराकर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पुरानी बिंदकी में रह रहे रेखा किन्नर के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष इकबाल बाई के नेतृत्व में किन्नर लामबंद हो गए हैं। शनिवार को जब समाधान दिवस चल रहा था। उसी समय दर्जनों किन्नर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल राजेश सिंह से रेखा किन्नर को फर्जी किन्नर होने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जिला बदर करने की मांग के साथ हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हंगामा काट रहे किन्नरों को देख कोतवाल राजेश सिंह ने सीओ आरके वर्मा को कोतवाली बुला लिया। तभी पुलिस फोर्स के साथ कुछ किन्नर जीप लेकर गए और रेखा को उसके घर से पकड़ कर कोतवाली ले आए, यहां कोतवाली में रेखा को देखते ही फिर कहासुनी शुरू हुई और किन्नरों के हुजूम ने रेखा पर हमला बोल दिया, उसे मारने-पीटने लगे। पुलिस वालों ने किसी तरह रेखा को बचाकर अंदर मुंशियाने में सुरक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं प्रदेश अध्यक्ष:- बिंदकी। किन्नरों के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल ने आरोप लगाया कि बिंदकी में रह रही रेखा किन्नर नहीं है। वह शराब पीकर बधाइयां देने जाती है, उसक ा संगठन में कहीं नाम नहीं है, उसके खिलाफ कार्रवाई कर जिला बदर कराया जाएगा।



-क्या कहते हैं कोतवाल :- बिंदकी। बिंदकी कोतवाल राजेश सिंह ने कहा कि शांति भंग के अंदेशे में रेखा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed