{"_id":"698e1f36dc65c3b446074434","slug":"tractor-trolley-loaded-with-electrical-goods-overturned-on-the-highway-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149267-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हाईवे पर बिजली सामान लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हाईवे पर बिजली सामान लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी
विज्ञापन
फोटो-42-हाईवे पर पलटा ट्रैक्टर ट्राली को हटवाती पुलिस। संवाद
थरियांव। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। करीब एक घंटे तक एक लेन पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्रैक्टर-ट्राॅली और बिजली सामान हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसा करीब रात आठ बजे हुआ।
शहर के विद्युत स्टोर से बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर लेकर चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली खागा की ओर ले जा रहा था। थरियांव थाना क्षेत्र के पूर्वी ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।
चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्रैक्टर को हाईवे से हटवाकर आवागमन चालू कराया। एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर हाइड्रा की मदद से ट्रैक्टर को हाईवे से हटवाया गया। चालक मौके पर नहीं मिला है।