फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tomato farming changed farmer's fortunes

टमाटर की खेती ने बदल दी किसान की तकदीर

Wed, 06 Jan 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Tomato farming changed farmer's fortunes
हुसैनगंज क्षेत्र में टमाटर की फसल दिखाता किसान - फोटो : FATEHPUR
हुसैनगंज (फतेहपुर)। टमाटर की खेती ने किसान की तकदीर बदल दी है। किसान प्रति बीघे 12 हजार रुपये खर्च करके एक से सवा लाख का मुनाफा कमा रहा हैं।
विज्ञापन

यह सब उन्नतशील बीज के प्रयोग और संसाधनों की उपलब्धता से संभव हो पाया है। छह साल की कमाई से किसान ने गांव में पक्का मकान, निजी नलकूप लगवा लिया है। जल्द ही वह ट्रैक्टर खरीदने वाला है।
भिटौरा ब्लाक के मोहद्दीनपुर के किसान रामकेश लोधी ने बताया कि पिता की मौत के बाद भाई रामचंद्र के साथ संयुक्त रूप से टमाटर की खेती शुरू की थी।
शादी के बाद छह साल पहले वह अपने हिस्से की चार बीघे जमीन लेकर अलग रहने लगा था। उसे रहने के लिए घर में एक कच्ची कोठरी मिली थी। इसके बाद से उसने हर साल ढाई बीघे में टमाटर की फसल करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस बार उसने नामधारी प्रजाति के टमाटर की फसल तैयार की है। इस फसल को तैयार करने में खाद, बीज, कीटनाशकों और मजदूरी को मिलाकर करीब 12 हजार रुपये प्रति बीघे की लागत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर पौधे में पांच से आठ किलो टमाटर निकलता है। प्रति पौधा चार से पांच बार फसल देता है। रामकेश ने बताया कि इस समय लालगंज की मंडी में टमाटर ढाई से तीन हजार रुपये क्विंटल के हिसाब से बिक रहा है।
अगर इसी तरह भाव मिलता रहा तो, एक बीघे से करीब एक से सवा लाख रुपये की आमदनी होना तय है। पिछले साल भी उसे लगभग यह भाव मिला था और आमदनी भी अच्छी हुई थी।

रामकेश ने बताया कि अच्छी प्रजाति का बीज और खाद के साथ टमाटर की खेती की। उसने इस आय से पक्का मकान, निजी नलकूप और एक भैंस खरीदी है। वह पत्नी और तीन बेटियों की सभी जरूरतें पूरी कर रहा है। इस बार अगर मौसम साथ दे गया, तो ट्रैक्टर खरीदने की योजना है। (संवाद)
इनसेट...
एक बीघे की फसल पर यह आता है खर्च
बीज - पांच हजार रुपये
खाद - कीटनाशक - तीन हजार रुपये
पानी - दो हजार रुपये
मजदूरी - दो हजार रुपये
कुल लागत - 12 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed