{"_id":"9e2af4b08d8e702b4a9016d87815cf4a","slug":"to-control-crime-sp-gave-strong-instructions-to-subordinates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण के लिए मातहतों को दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण के लिए मातहतों को दिए सख्त निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च की शुरुआत में ही संगीन वारदातों ने पुलिस विभाग की नींद हराम कर दी है। कानून व्यवस्था को चौकस करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने रविवार को मासिक अपराध समीक्षा की। उन्होंने अपराध पर नकेल कसने और लंबित मामलों के निस्तारण के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस के मीटिंग रूम में पुलिस अधीक्षक सालिगराम वर्मा ने मातहतों को बढ़ते अपराध पर कड़ी हिदायत दी है। जमीनी विवाद में दो हत्याएं हो चुकी हैं।
जमीनों के विवादों में हो रही घटनाएं रोकने के लिए पुलिस को रजिस्टर बनाने और विवादों को निपटाने के निर्देश दिए हैं।
विवादित पक्षों को थानों में बुलाया जाए और राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाइयां करके मामलों को निस्तारण किया जाए।
विवादों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे, जिससे विवादों पर विराम लगाया जा सके। हथगाम व्यापारी लूटयुक्त हत्याकांड और खागा लूटकांडों में पुलिस की कारगुजारी की जानकारी ली।
विज्ञापन
लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के आदेश दिए हैं। फरार, वांछित, वारंटी, पुरस्कार घोषित अपराधियों की धरपकड़ के आदेश दिए हैं। बदमाशों की तलाश में यमुना कटरी इलाकों में कांबिग की जाए।
विज्ञापन
रात को गश्त दौरान पुलिस संदिग्धों से जांच पड़ताल करे। इस मौके पर एएसपी रामप्रकाश सिंह, सीओ सिटी आरके वर्मा, सीओ बिंदकी अनुराग दर्शन, सीओ थरियांव वंदना सिंह, सीओ जाफरगंज निवेष कटियार और सारे थानेदार मौजूद रहे हैं।