फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tips given to increase business in industrial workshop

औद्योगिक कार्यशाला में दिए गए कारोबार बढ़ाने के टिप्स

Fri, 22 Nov 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tips given to increase business in industrial workshop
फतेहपुर। मलवां औद्योगिक क्षेत्र में क्रेडिट लिक्विड कैपिटल सब्सिडी यानी सीएलसीएस पर एक दिवसीय जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला उद्योग और एमएसएमई ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल उपस्थित हुए। उन्होंने औद्योगिक बढ़ावे के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में व्यापारियों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

एमएसएमई के सहायक निदेशक सुनील अग्रिहोत्री ने उद्यमियों को जानकारी देते हुए बताया कि सीएलसीएस से सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के आधुनीकीकरण, उत्पादन वृद्धि और गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है। इसके तहत तकनीकी उन्नयन के लिए टर्म बैंक लोन के पंद्रह प्रतिशत और अधिकतम पंद्रह लाख तक की सब्सिडी औद्योगिक इकाई को प्रदान की जाती है। सिडबी के एजीएम उमंग मिस्त्री ने बताया कि सीएलसीएस में सिडबी नोडल बैंक है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से एलडीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि टर्म लोन एवं वर्किंग कैपिटल, पीएसबी लोन दो प्रतिशत ब्याज छूट के साथ दिया जा रहा है। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र विकास सिंघल ने भी उद्यमियों को योजनाओं की जानकारी दी। इंडियन इंड्रस्टीज एसोसिएशन के चेयरमैन सत्येंद्र सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुभाष चंद्र और राकेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed