{"_id":"59120eb34f1c1b3854852f9b","slug":"three-petrol-pumps-all-ok","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पेट्रोल पंप पर छापा, सब ‘ओके’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पेट्रोल पंप पर छापा, सब ‘ओके’
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
Updated Wed, 10 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
आदर्श पेट्रोलियम आईटीआई रोड में जांच करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। पेट्रोल पंप जांच के लिए गठित दोनों टीमों ने मंगलवार को अलग-अलग तीन पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। इसमें डीजल, पेट्रोल के मशीनों को खोल कर देखा। पेट्रोल पंपों में माप व गुणवत्ता सही पाई गई। इस दौरान पेट्रोल व डीजल बेचने का काम पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन
एसडीएम प्रेम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में जांच टीम ने आईटीआई रोड के आदर्श पेट्रोलियम और फतेहपुर पेट्रोलियम कार्पोरेशन ज्वालागंज का निरीक्षण किया। इसमें डीएसओ विजय प्रताप सिंह, बांट माप अधिकारी सुनील कुमार, इंडियन ऑयल के वरुण कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर संजय राय और पुलिस इंस्पेक्टर बीके त्रिपाठी रहे। दूसरी टीम एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में मलवां के रानी चंद्रप्रभा फीलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। इसमें इंडियन आयल के यशवंत शर्मा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रजत कुशवाहा, सप्लाई इंस्पेक्टर रंजन चौरसिया, बांटमाप से राजेश अस्थाना, कोतवाल केशव सिंह चौहान रहे।
विज्ञापन