{"_id":"68fd175363e20f2d880bb686","slug":"three-people-including-a-woman-have-been-named-in-the-vandalism-of-idols-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-142900-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मूर्तियों की तोड़फोड़ में महिला समेत तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मूर्तियों की तोड़फोड़ में महिला समेत तीन नामजद
विज्ञापन
फोटो-30-मौके पर जांच को पहुंचे अधिकारी। संवाद
जोनिहा। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे में चबूतर पर रखीं मूर्तियां तोड़ने और तुलसी का पौधा उखाड़ने के विवाद में पुलिस ने दो महिलाओं और एक पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जोनिहा निवासी राजबहादुर सविता ने बताया कि घर के बाहर चबूतरे पर तुलसी और मूर्तियां रखी थीं। आरोप है कि पड़ोसी चांदनी शेख पत्नी फिरोज खान ने 20 अक्तूबर को चबूतरे को तोड़ दिया। इसके बाद मूर्तियां फेंककर तोड़ दीं और तुलसी का पौधा उखाड़ दिया। चबूतरे का कुछ हिस्सा काटकर रास्ता बनाने की कोशिश भी की।
मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां चांदनी ने मौके पर आत्मदाह की धमकी दी। घटना की जांच के लिए सीओ प्रगति यादव, नायब तहसीलदार सुरेशचंद्र, कानूनगो रमेश चंद्र और लेखपाल मयंक तिवारी ने शनिवार को निरीक्षण किया और दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कोतवाल लान सिंह ने बताया कि मामले में चांदनी शेख, उसकी बहन इसरा और पिता मतीन खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का रिपोर्ट दर्ज किया गया है।