फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three lakh rupees defrauded in the name of contract teacher's job

Fatehpur News: संविदा शिक्षक की नौकरी के नाम पर तीन लाख की ठगी

Mon, 20 Oct 2025 07:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees defrauded in the name of contract teacher's job
फतेहपुर। शिक्षा विभाग में संविदा शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से तीन लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद जहानाबाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी विनय ने बताया कि उसकी मुलाकात आवास विकास निवासी संजय सिंह से हुई थी। संजय ने दावा किया कि उसका साथी धीरेंद्र सिंह शिक्षा विभाग में कार्यरत है और संविदा शिक्षक की नौकरी दिला सकता है।
विज्ञापन

इस झांसे में आकर विनय ने तीन लाख रुपये दे दिए लेकिन काफी समय बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही रुपये वापस हुए। विनय के मुताबिक जब उसने रुपये वापस मांगे तो राधानगर निवासी भूपेंद्र सिंह ने न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर संजय सिंह, धीरेंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed