{"_id":"5fa5a0b48ebc3ec5ed5abe73","slug":"three-hours-of-jam-caused-a-moan-fatehpur-news-knp5928780191","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे के जाम से कराह उठी बिंदकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे के जाम से कराह उठी बिंदकी
विज्ञापन
साप्ताहिक बाजार दिवस पर जिले की सबसे बड़ी व्यावसायिक मंडी जाम से कराह उठी। वाहनों के बेतरतीब तरीके से पार्किंग किए जाने से जाम और बढ़ गया। दोपहर का लगा जाम शाम तक खुल सका।
नगर के कुंवरपुर रोड में नवीन मंडी समिति स्थित है। इस वक्त रोजाना बड़ी संख्या में धान से लोड वाहनों का यहां पर जमावड़ा लग रहा है। जिस कारण यह मुगल मार्ग मौजूदा वक्त जाम की समस्या से परेशान रहता है। शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार होने की वजह से यह समस्या और भी गहरा गई।
जाम से कुंवरपुर रोड के साथ ललौली रोड, खजुहा रोड और कानपुर रोड का यातायात जहां का तहां ठहर गया। इस तरह से इस जाम से नगर क्षेत्र का करीब तीन किलोमीटर का दायरा सीधे प्रभावित हुआ। पुलिस शाम सात बजे तक जाम खुलवा सकी। कस्बा इंचार्ज रितेश राय ने आधा दर्जन वाहनों का चालान भी किया।