फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three friends drowned, one missing

Fatehpur News: गंगा नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक लापता

Mon, 07 Jul 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three friends drowned, one missing
हुसैनगंज। गंगा नहाने गए तीन दोस्त रविवार शाम गहराई में चले जाने से डूब गए। ग्रामीणों की मशक्कत से दो को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। एक युवक लापता हो गया। पुलिस ने युवक की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ बुलाई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी निबहारा निवासी रामनिहाेरे का 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक दिवाकर अपने मित्र नितिन व राज के साथ शाम को गंगा स्नान करने हाजीपुर गंगा घाट गया था। तीनों नहाते समय गहराई में जाने से डूबने लगे। युवकों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण गोताखोर पहुंचे। ग्रामीणों ने नदी में तैरकर नितिन व राज बाहर निकाल लिया। नदी में तेज बहाव के चलते अभिषेक गहराई में चला गया। हादसे की खबर पर परिजन बिलखते पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह व भिटौरा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डूबे युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ बुलाई गई है। टीम सोमवार पहुंचेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed