फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three arrested for robbing passersby to fund their hobbies.

Fatehpur News: शौक पूरा करने के लिए राहगीरों से करते थे लूट, तीन गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for robbing passersby to fund their hobbies.
फोटो-26-कल्यानपुर थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस
फतेहपुर। शौक पूरा करने के लिए राह चलते लोगों से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को कल्यानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मंगलवार रात एक महिला का मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक और दो एंड्रॉयड फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कल्यानपुर कस्बा निवासी विजयशंकर की पत्नी सुनीता मंगलवार रात जंगल से लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ते में उनका मोबाइल छीन लिया और भाग गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह कल्यानपुर गांव से पहुर निवासी राजा सिंह, विवेक सिंह और आदित्य प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने राह चलते लोगों से छिनैती और लूट करने की बात स्वीकार की है। तीनों पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

फोटो-26-कल्यानपुर थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस

फोटो-26-कल्यानपुर थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed