{"_id":"6ac7f8e0a833b33a460c5225","slug":"cybercriminals-becoming-active-again-after-release-on-bail-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-164135-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जमानत के बाद सक्रिय हो रहे साइबर अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जमानत के बाद सक्रिय हो रहे साइबर अपराधी
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के कई गांवों से साइबर अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की धरपकड़ में कुछ आरोपी गिरफ्तार होते हैं, जबकि कई मौके से भाग जाते हैं. बाद में जमानत या अग्रिम जमानत हासिल कर दोबारा साइबर अपराध में सक्रिय होने की बात सामने आ रही है।
नवंबर 2025 में साइबर थाना पुलिस ने भगवानपुर गांव में खेत-खलिहानों से साइबर अपराध करने वाले जितेंद्र सिंह, त्रिभुवन सिंह और राहुल सिंह को गिरफ्तार किया था। इस मामले में 13 आरोपी भाग गए थे। हाईकोर्ट इलाहाबाद से अग्रिम जमानत मिलने के बाद भी ये पुलिस के हाथ नहीं आए। क्षेत्र में उनकी गतिविधियां जारी रहने के बीच पीड़ित भी सामने आए।
वहीं साइबर थाना और जहानाबाद पुलिस ने 28 सितंबर को नारायणपुर मजरे कलाना गांव के पास खेतों से अंकित सिंह, संतोष और सनी उर्फ दीपक को साइबर अपराध के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
वहीं गिरोह का सरगना नारायणपुर गांव निवासी सर्वेश उर्फ प्रवीण सिंह समेत रवि चौहान, जय कुमार उर्फ जैकी, धर्म, मोनू उर्फ मोना, देवेंद्र, संदीप, सोनू, राकी उर्फ सोनू और रुद्रा उर्फ छोटू अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पकड़ से दूर आरोपियों के कोर्ट की शरण लेने की तैयारी की खबर है।
भगवानपुर, कलाना, बसावनपुर, हथगाम और शहर के कई इलाकों में साइबर अपराधियों की सक्रियता सामने आ रही है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।